फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत भुगतान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय बीमा अभिकर्ता संघ ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि शासन ने सोनभद्र जिले को सूखा घोषित किया है। निगम के कर्मचारी, अधिकारी और अभिकर्ताओं को इसका लाभ मिलना था। मगर सूखा राहत का अग्रिम का भुगतान अभी तक उन लोगों को नहीं किया गया। शासनादेश की अनदेखी की जा रही है। निगम के कर्मचारी, अधिकारी एवं एजेंटों को दी जाने वाले अग्रिम धनराशि सहित अन्य मांगों को लेकर वह लोग कई बार पत्राचार कर चुके हैं मगर उन लोगों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। अभी वह लोग संवैधानिक तरीका अपनाते हुए धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। ताकि सूखा राहत उन लोगों को तत्काल मिल सके।
विज्ञापन

संरक्षक अशोक पांडेय ने कहा कि पूर्व की भांति अगर उन लोगों को भुगतान आदि नहीं हुआ तो वह लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर कन्हैया पांडेय, जय प्रकाश सिंह, राजकुमार मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, संजय कुमार, राम प्रसाद, काशीनरेश, निहाल, सुरेंद्र प्रसाद, प्रशांत श्रीवास्तव, महेश कुमार, विपीन बिहारी, संजय कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें