दुद्धी। विजयादशमी के दिन रावण पुतला दहन के समय अमृतसर में शुक्रवार शाम हुए ट्रेन हादसे को लेकर दुख जताया गया। दो अलग-अलग जगहों पर हुई शोक सभा में दिवंगतों की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संकटमोचन मंदिर के पास व्यापार मंडल और नागरिकों ने शोक सभा की। संयुक्त बार एसोसिएशन संघ के लोगों ने भी शोक सभा आयोजित कर अधिवक्ता आईजेड खान की माता के निधन, पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताने के साथ ही अमृतसर में ट्रेन हादसे में मृत व्यक्तियों के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर अक्षैवरनाथ, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह, नंदलाल, प्रेम चंद्र यादव, अरुणोदय जौहरी, राकेश श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, रामप्रकाश सिन्हा, आनंद कुमार, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।