चोपन। थाना क्षेत्र के चिरहुली गांव निवासी अंकित देव पांडेय (14) पुत्र बृजभूषण देव पांडेय की सोमवार की सुबह सोन नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। अंकित फिलहाल नगर के हाईडिल कालोनी में रह रहा था। बृजभूषण पांडेय निवासी ग्राम चिरहुली अपने बच्चो के साथ हाईडिल कालोनी में रहते थे। सोमवार को अंकित अपने दोस्त के साथ सोननदी में नहाने चला गया और नहाते समय गहरे पानी में चला गया। यह देख उसका दोस्त घबरा गया और इस बात की जानकारी कालोनी में जाकर दी। जानकारी होते ही पुलिस की मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंकित का शव निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।