फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत पर हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। थाना क्षेत्र के करमा कस्बा में सोमवार की सुबह एक मासूम की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि मिर्जापुर जिले के राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने एक्सपायरी डेट की दवा दी, जिससे मासूम की मौत हो गई। परिवार वालों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। करमा थाना पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। करमा निवासी बद्री जायसवाल की पुत्री प्रतिभा अपने मायके करमा आयी हुई थी। उसका 21 दिन का पुत्र दो दिन पहले बीमार पड़ गया था, जिसका इलाज राजगढ़ थाना क्षेत्र के भरुहवां गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की सुबह बच्चे की मौत हो जाने पर परिजनों ने यूपी 100 पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे व उसके माता को लेकर संबंधित अस्पताल में गई। वहां पूरे मामले की जानकारी ली फिर महिला और उसके मृत बच्चे को लेकर करमा थाने लेकर लौटी। करमा पुलिस ने महिला की तहरीर पर डॉक्टर ओपी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर डॉक्टर ओपी सिंह ने एक्सपायरी डेट की दवा देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें