फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदवासियों को मिली छह बेड की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल के न्यू वार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की क्षमता वृद्धि करते हुए 12 बेड से बढ़ाकर 18 बेड कर दिया गया है। अब एक साथ 18 बच्चों का इलाज होगा। शुक्रवार को सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने नए एसएनसीयू का निरीक्षण कर जानकारी ली। शनिवार को केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल फीता काट कर नए एसएनसीयू का लोकार्पण करेंगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थित न्यू वार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में 12 बेड पर बच्चों का उपचार किया जा रहा है। पिछले दिनों डीएम अमित कुमार सिंह एसएनसीयू का निरीक्षण करने पहुंचे तो कई बेडों पर दो बच्चों को लेटाकर उपचार किया जा रहा था। इस दौरान डीएम ने सीएमएस को बेडो की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था, ताकि बच्चों का बेहतर उपचार करने में किसी तरह की समस्याएं न होने पाएं। शुक्रवार को दिल्ली से आई टेक्रिकल टीम ने एसएनसीयू में छह नए बेड का सेटिंग करने में जुटी रही। शाम को सीडीओ ने नए न्यू वार्न केयर यूनिट का निरीक्षण कर सीएमएस डॉ. पीबी गौतम से बच्चों के उपचार आदि के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने बताया कि केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल छह बेड के नए एसएनसीयू का लोकार्पण करेंगी। सीएमएस ने कहा कि नए एसएनसीयू को शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें