फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर हौसलाबुलंद चोरों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। पुलिस के गश्त की पोल खोलते हुए मंगलवार कर रात जुगैल थाना के बरगवां गांव में चोरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय बैसवार के घर से लाइसेंसी बंदूक, नकदी और आभूषण उठा ले गए। महिला की नींद खुलने पर चोर सामानों से भरा बक्सा छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने गृहस्वामी से पूछताछ करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

बरगवां गांव निवासी विजय बैसवार जुगैल क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। विजय का सलेहवा टोला में भी मकान है। यहां उनके बाबा जगदीश बैसवार समेत अन्य परिवार के सदस्य रहते हैं। मंगलवार की रात करीब दस बजे जगदीश सपरिवार भोजन करने के बाद सोने के लिए अलग-अलग कमरे में चले गए। अर्धरात्रि के बाद चोर मकान के पीछे से चहारदिवारी फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने जिन कमरों में लोग सो रहे थे उसके बगल के बंद एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे 12 बोर की दो नाली बंदूक, बक्सा उठा कर मकान के पीछे ले गए। यहां चोर तोडने लगे। रात करीब दो बजे बक्सा केे तोड़ने की आवाज सुनकर एक महिला की नींद खुल गई और वह कमरे से बाहर निकली तो देखा बगल के कमरे का ताला टूटा है। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो बक्सा छोड़ कर चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग चोरों की तलाश में जुट गए। लेकिन चोरों का पता नहीं चला। विजय ने बताया कि चोर जगदीश के नाम की लाइसेंसी दो नाली बंदूक, 25 जिंदा कारतूस, 15600 नकदी, सोने की एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चांदी का एक जोड़ी पायल और कुछ कपड़े ले गए है। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि चोरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें