फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों में फसी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। दो ग्राम पंचायतों के बीच अनपरा बाजार की साफ -सफाई व्यवस्था फंस कर रह गई है। बाजार के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ अलग-अलग ग्राम पंचायतों के होने से सफाई नहीं हो रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

अनपरा बाजार में डिवाइडर वाली चौड़ी सड़क है लेकिन साफ-सफाई न होने से पूरा बाजार ही कूड़ादान की मानिंद लगता है। बाजार के मुख्य मार्ग के एक तरफ ग्राम पंचायत परासी तो दूसरी तरफ ग्राम पंचायत अनपरा है। सफाई न होने की मुख्य वजह यह है कि दोनों ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार एक-दूसरे पर मामला टाल कन्नी काट रहे हैं। जिसका खामियाजा व्यापारियों व रहवासियों को उठाना पड़ रहा है। बाजार में स्थित महावीर चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर व तापीय परियोजना को गई रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरी सड़क पर कूड़े का ढेर बाजार को बदसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बरसात में कूड़े का ढेर संक्रामक रोगों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा बाजार में बदबू भी फैली रहती है। अनपरा व्यापार मंडल के महामंत्री समित मित्तल ने बताया कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। एक तरफ जहां भारत स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा वहीं, अनपरा बाजार की साफ सफाई के प्रति जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद ग्राम पंचायत अनपरा द्वारा एक बार कूड़ा उठवाया गया लेकिन नियमित कूड़ा नहीं उठाया जा रहा जबकि यह बाजार ऊर्जांचल का मुख्य बाजार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें