फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा कार्य का दायरा बढ़ाएगा लायंस क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। लायंस क्लब विद्युत विहार अपने सेवा क्षेत्र का दायरा बढ़ाएगा। 11 नए सदस्यों के क्लब में जुड़ने से सेवा मुहिम को बल मिला है। शुक्रवार शाम आयोजित अधिष्ठापन समारोह के मौके पर क्षेत्र के 12 छात्रों को भी लायंस पदाधिकारियों ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष एमजेएफ लायन प्रभात चतुर्वेदी व अन्य पदाधिकारियों के सामूहिक दीप प्रज्वलन से किया। ईश्वर वंदना को मंजू बंसल, ध्वज वंदना की प्रस्तुति इंदु सिंह ने किया। इस मौके पर लायंसवाद के सिद्धांत की जानकारी हनी मिश्रा ने दिया। एक दिव्यांग बालिका को सिलाई मशीन प्रदान कर सेवाभाव का परिचय देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इसके उपरांत क्षेत्र के सभी स्कूलों के 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों व उनके अभिभावक को सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मान पाने वालों में केवी शक्तिनगर से 10वीं के अभिषेक कुमार व 12वीं के निखिल कोतवाल, सेंट जोसेफ स्कूल से 10वीं के अनुपम द्विवेदी व 12वीं के अनिमेष कुमार, लायंस स्कूल से 10वीं के प्रफुल्ल कुमार व 12वीं के नीतीश कुमार मौर्या, सरस्वती विद्यामंदिर खड़िया से 10वीं के सौरभ नामदेव व 12वीं की आकांक्षा सिंह, जीआईसी से 10वीं की शिवानी व 12वीं की आस्मिन बानो व विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 10वीं की तन्नू कुमारी व 12वीं के आलोक गुप्ता को मंडलाध्यक्ष ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें