सोनभद्र। जिले में हो रहे बालू गिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि डीएम को सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अधिकांश पट्टाधारक अपने खनन क्षेत्र से बाहर खनन कार्य करा रहे है। इस पर रोक लगनी चाहिए। एक ही एमएम 11 परमिट पर कई बार ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को पार कराया जा रहा है। इसकी जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, नरेंद्र प्रताप सिंह, नरायण प्रसाद पांडेय, विजय पांडेय, लाल मोहर, वाहिद खा, रामजी खरवार आदि रहे।