फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा परियोजना की 132 केवी की लाइन ट्रिप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। गुरुवार की भोर में आई आंधी पानी से अनपरा तापीय परियोजना की 132 केवी की लाइन में आए फाल्ट से बांसी स्थित सब स्टेशन की लाइन ट्रिप हो गई। इसकी वजह से एनसीएल कोल परियोजनाओं सहित आसपास के गैर परियोजना परिसर की बिजली गुल हो गई। आनन-फानन में पहुंचे अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर प्रयास कर सुबह विद्युत व्यवस्था को बहाल कराया।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल ट्रांसमिशन के एसडीओ बीके पाठक ने बताया कि अनपरा तापीय परियोजना से बांसी सब स्टेशन को जाने वाली 132 केवी की लाइन 3.13 बजे ट्रिप कर गई। जिससे बांसी सब स्टेशन से आईडब्लूएसएस कोटा, शक्तिनगर, एमजीआर रेलवे, औड़ी फीडर, गरबंधा, अनपरा, बीना सहित एनसीएल कोल परियोजनाओं को जाने वाली 33 केवी की लाइन ठप हो गई। लाइन ट्रिप होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कारणों का पता लगाने में जुटे अधिकारियों ने सभी स्थानों पर कर्मचारियों को दौड़ाया। जहां पेड़ गिरे थे, वहां के तारों को दुरुस्त कराया गया तब जाकर 132 केवी के लाइन को चालू किया जा सका। सुबह बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी । सर्वाधिक परेशानी पेयजल के लिए लोगों को हुई। आर ओ प्लांट भी बिजली के अभाव में बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें