फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों से वादाखिलाफी कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों की बैठक गुरुवार को बीआरसी परिसर सभागार में हुई। इसमें लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे अनुदेशकों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। सरकार पर मानदेय वृद्घि के नाम पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश मोहन, सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि मंगलवार को अनुदेशक अपने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया और उन्हें खदेड़ दिया। इसमें सैकड़ों महिला, पुरूष अनुदेशक घायल हो गए। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 माह पूर्व ही अनुदेशकों का वेतन 17 हजार रुपये करने की घोषणा की थी लेकिन अब सरकार उसे लागू नहीं कर रही। यह वादाखिलाफी नहीं है तो और क्या है। केंद्र सरकार के पीएबी की बैठक में मानदेय की बढी हुई राशि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में ही भेजी जा चुकी है। बैठक में मोहमद आजम, अर्चना सिंह, दयाशंकर, अखिलेश चंद्र कुशवाहा, मुसई राम, संध्या लता, वंदना कुशवाहा, उमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें