बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। जल विद्युत संयंत्र खंड ओबरा के सहायक अभियंता राजस्व के नेतृत्व में अभियान चलाकर चूड़ीगली, गीता मंदिर, सेक्टर आठ के प्राइवेट एरिया तथा पावर कनेक्शन के बकायेदारों को बकाया बिल एक सप्ताह के अंदर जमा करवाने की चेतावनी दी। सहायक अभियंता इं. अदालत वर्मा ने बताया कि विद्युत बिल बकायेदारों से अभियान के दौरान बकाया बिल के एवज में बुधवार को तीन लाख 57 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। अभियान में जेई नंदलाल, आलोक कुमार सिंह, राजकुमार, अजीत कुमार साहू, अनीश कुमार पांडेय, लालजी, रामेश्वर चौधरी, बीएन सिंह, सत्य नारायण, सुभाष, हीरा शामिल रहे। (ब्यूरो)