मांची थाना क्षेत्र के सूअरसोत जंगल मेें बुधवार को जिले और बिहार के भभूआ कैमूर जिले की सीआपीएफ ने संयुक्त रूप से कांबिंग की। फोर्स ने ग्रामीणों से सांदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की और उन्हें सुरक्षा को भरोसा दिलाया। सीआरपीएफ 148वीं बटालियन के कमांडेंट वीके तिवारी और सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में फोर्स ने बिहार बार्डर पर भभुआ की सीआरपीएफ की 147वीं बटालियन से बातचीत की। कांबिंग के दौरान जंगली इलाकों में निवास करने वाले लोगों ने अधिकारियों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगे अधिकांश हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। ऐसो में दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। पूर्व में अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी भी समस्याए जस की जस है। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी सामस्याएं दूर करने का आश्वासान दिया।