फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए क्षय रोग के प्रति किया जागरूका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डाल्को जनसेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक के गंभीरपुर गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिये क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग से संचालित म्योरपुर ग्रामीण चिकित्सालय स्थित क्षय रोग निवारण केंद्र के कार्यकर्ताओं ने गंभीरपुर गांव में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा रेणुकूट परिक्षेत्र के शिवापार्क, चाचा कॉलोनी, पिपरी चौराहा, जेपी कॉलोनी, रेलवे क्रासिंग व म्योरपुर, दुद्धी तथा बभनी के खैराही, कोटरडूबा, गंभीरपुर, रासपहरी, कुस्महा, कुंडाडीह, सुपाचुंआ, नधिरा, किरविल, कांचन व देवरी गांवों में कठपुतली नृत्य व नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को बड़े ही रोचक ढंग से क्षय रोग के बारे में जागरुक किया। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के मुखिया अभिजीत ने बताया कि 24 फरवरी से 10 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर क्षय रोग के बारे में जानकारी देंगीं। किसी सदस्य में क्षय रोग के लक्षण मिलने पर उसका बलगम जांच करायेगी। जांच में क्षय रोग की पुष्टी होने पर उपचार करेगी।
विज्ञापन

इसमें पूर्व पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह व रेणुकूट नगर पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने मोबाइल क्लिप के जरिए लोगों को क्षय रोग मुक्ति के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान वार्ड सदस्य नौशाद, टीबीएचवी अर्जुन प्रसाद, हिण्डाल्को जनसेवा ट्रस्ट की रेखा मिश्रा, अंजुला साहनी, साधना शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें