सोनभद्र। डीएम पीके उपाध्याय ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढ़ी में लगे प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना-सौभाग्य योजना कनेक्शन कैंप का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विद्यालय का शौचालय देखा। उसमें नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया।
जिले में प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना-सौभाग्य योजना के तहत 18 स्थानों पर कैंप लगाकर शनिवार को हजारों नि:शुल्क बिजली कनेक्शन जारी किये गये। डीएम ने लोढ़ी के कैंप का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बताया कि योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिये जा रहे हैं। इसके तहत 40 मीटर तक केबल, एसएमसी प्लेट, सिंगल फेस मीटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर में लाभार्थियों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन भी वितरित किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के शौचालय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन योजना के गुणवत्ता को जाना और मीनू के मुताबिक मध्यान्ह भोजन मुुहैया कराने की हिदायत दी। इस दौरान अधीक्षक अभियंता विद्युत सुभाष चंद्र यादव, अधिशासी अभियंता राघवेंद्र प्रसाद पटेल, रेफात खां, अवधेश जायसवाल, ग्राम प्रधान लोढ़ी शमशेर बहादुर सिंह मौजूद रहे।