चोपन ब्लॉक प्रमुख बबली के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। चोपन में 150 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे, जिसमें से दो बीडीसी की मौत हो चुकी है और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य त्याग पत्र दे चुका है। डीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पत्रकर ले लिया गया है।
दोपहर करीब दो बजे से चोपन के क्षेत्र पंचायत सदस्य जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। शाम को सदस्यों ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। कार्य न होने से जनता उनके ऊपर कार्य न कराने का आरोप लगा रही। इससे उनकी छवि खराब हो रही है। कहा कि सदस्यों ने विकास कार्य कराने वाले साथी को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठाने का निर्णय लिया है। मांगपत्र देने में इंद्रावती, सुरेश, अमरनाथ, प्रतिमा, कौशिल्या, अनिल गुप्ता, शिवसागर, सियाराम, तेजबली, नंदलाल, विनोद, फूलवा, अंगदराम, बजरंगी, रामलाल, सुबसिया, धनवंती, राजेश, गीता, विनोद, जसोदा समेत करीब 75 लोगों ने डीएम को पत्र सौंपा है और प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की मांग की है। इस दौरान रमाशंकर, कौशिल्या, राजनाथ, धर्मेंद्र, अभय, सुधारानी, संजीव, सुरजमन, चंद्रावती, देवकुमार, रघुबीर, अमरनाथ, रामकुमार, मदन, रागिनी, छविंद्रनाथ, सूर्यप्रकाश, कल्लू, गौरीशंकर, अबिता, शंभू, शिलवा, राजेंद्र, संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।