फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने फूका रोडवेज के आरएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रोडवेज बसों के मनमानी संचालन के विरोध में सपा कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतर आए। क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) का पुतला फूंका और नारेबाजी की। रात में बसों को राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन में न लाने का विरोध कर नारेबाजी की। चेताया कि यदि रात्रि सेवा ठीक नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि रोडवेज बस रात में रोडवेज बस स्टेशन या फ्लाईओवर के नीचे से नहीं आती है। बस चंडी तिराहा और इमरती कालोनी के पास से ओवरब्रिज से चली जाती है। यात्रियों को इन दोनों जगहों पर ही फ्लाईओवर के पास उतार दिया जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रात में लोगों को पैदल ही बाजार में आना पड़ता है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती है। उन्होंने चेताया कि यदि इस पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रोडवेज बस स्टेशन का घेराव होगा। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि रोडवेज बसों का ठहराव सार्वजनिक जगह पर न होकर सूनसान इलाके में हो रहा है। बस चाय पान की दूकानों पर खड़ी कर दी जाती है। सपा कार्यकर्ताओं ने चेताया कि रोडवेज बसें रात्रि में स्टेशन में नहीं आई तो आंदोलन होगा। हरिदास अग्रहरि, चंदन केशरी ने कहा कि रोडवेज बसों का संचालन बस डीपो से होना चाहिए ताकि यात्रियों को पता चल सके कि कौन सी बस कहां जाने वाली है। प्रदर्शन में मनोज केशरी, सुरेश अग्रहरि, सुधीर यादव, दिनेश भारती, कामरान खां, मुकेश यादव, मुन्ना कुशवाहा, श्याम प्रसाद, राकेश, संतोष गुप्ता, बिहारी भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें