फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अभियंताओं, कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा/अनपरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अभियंताओं और कर्मचारियों ने शुक्रवार को परियोजना के झरियानाला गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सातवां वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर 30 अगस्त को प्रदेशभर में सत्याग्रह आंदोलन और 12 सितंबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इं. अदालत वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, हरदेव नारायण तिवारी, पवन श्रीवास्तव, एसवीपी सिंह, पीएन गुप्ता, विश्वंभर सिंह, आलोक सिन्हा, शाहिद अख्तर, वृषभान ने प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए बताया कि वेतन पुनरीक्षण और अन्य ज्वलंत समस्याओं के प्रति ऊर्जा निगमों के उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते कर्मचारियों को आंदोलन की नोटिस देनी पड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से अपील की है कि वे प्रभावी हस्तक्षेप करें जिससे वेतन पुनरीक्षण सहित कर्मचारियों व अभियंताओं को न्याय मिल सके। चेतावनी दिया कि यदि जल्द ही मांगे पूरी नहीं की गयी तो पूरे प्रदेश के विद्युत कर्मचारी 12 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। अध्यक्षता बीडी विश्वकर्मा व संचालन सुनील पवार ने किया। इस दौरान एलबी यादव,इं. आलोक कुमार सिंह, पशुपति नाथ विश्वकर्मा, आरके शुक्ला, आरपी त्रिपाठी, संजय शर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, दिनेश यादव, उमेश चंद्र, मनोज कुमार, नर्सिंग त्रिपाठी, धुरंधर शर्मा, राधामोहन प्रजापति, सत्य प्रकाश सिंह, उमाशंकर सरोज, लालचंद मौजूद रहे। उधर अनपरा में भी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार की शाम तापीय परियोजना अनपरा गेट के सामने सभा कर सातवें वेतन की मांग की गई। अनपरा में हुई सभा में वक्ताओं ने ऊर्जा निगमों में अब तक सातवां वेतन आयोग लागू न किये जाने पर रोष व्यक्त किया। बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार विगत वर्ष ही सातवां वेतन पुनरीक्षण कर चुकी है किन्तु बिजली कर्मियों को अभी तक इससे वंचित रखा जा रहा है। जिससे तमाम कर्मचारियों व अभियंताओं में भारी गुस्सा व्याप्त है। मांग किया कि द्विपक्षीय वार्ता द्वारा एक जनवरी 2016 से सातवां वेतन पुनरीक्षण किया जाये। 18 फरवरी 2009 के पूर्व की तरह सभी संवर्गों को वेतन और समयबद्ध वेतनमान पूर्ववत दिए जाए। इस मौके पर कासिम हसन, सुशील श्रीवास्तव, प्रेमसागर तिवारी, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें