फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर 1

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (बभनी)। यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर बुधवार की रात आठ बजे गड्ढामुक्त सड़क पर ट्रेलर के फंस जाने से 18 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। क्षेत्रीय लोगों ने शीघ्र सड़क मरम्मत न कराए जाने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बभनी से आसनडीह तक 16 किमी सड़क वर्षों से गड्ढा में तब्दील है। जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आम लोगों का आवागमन प्रभावित है। विगत एक महीने से बभनी-आसनडीह मार्ग पर जाम लग रहा है। क्षेत्र के लोग लगातार जाम से त्रस्त हैं। बुधवार की रात आठ बजे बैढ़न से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहा ट्रेलर गड्ढमुक्त सड़क पर फंस गया। इसके बाद एक- एक कर ट्रकों का जमावड़ा लगने लगा। गुरुवार को दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा। युगुल किशोर चतुर्वेदी ने कहा कि जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते बभनी-आसनडीह मार्ग पर जगह-जगह गढ्ढेयुक्त सड़क हो गई है। इससे लोगों को काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर प्रशासन इस पर गंभीर नही होता है तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पवन कुमार ने कहा कि सड़क पर चार से पांच फीट तक के गढ्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से वाहन स्वामियों को आए दिन वाहनों की मरम्मत पर खर्च करना पड़ रहा है। रणबहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद सड़क की यह दशा सत्ता को मुंह चिढ़ा रही है। अनुज कुमार, मुमताज, संजय कुमार ने कहा कि बभनी में महिनों से जाम लग रहा है। इसके बारे में आज तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया। लोगों ने कहा कि अब तक सड़क पर वाहनों से जाम लगता है, अब हम सब ग्रामीण चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें