फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सभा कर चेताया कि यदि दस दिन के अंदर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ दस दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

पार्टी के जिला सचिव श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी में भ्रष्टाचार है। इलाज, प्रसव, इंजेक्शन लगाने से लेकर एंबुलेंस तक की सुविधा देने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। सुविधा शुल्क न मिलने पर मरीजों के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिला संयोजक रोहित परिमार ने आरोप लगाया कि मुख्यालय पर स्थित परिवार नियोजन कार्यालय के दो लिपिकों ने संयुक्त रूप से एक व्यक्ति से परिवार नियोजन प्रमाण पत्र देने के लिए रिश्वत लिया। ओबरा प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने कहा कि रिश्वत लेने का स्टिंग भी लोगों ने देखा लेकिन सीएमओ बोलते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं। घोरावल प्रभारी नीरज पांडेय कहा कि आम आदमी पार्टी का सपना भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। उन्होंने दोनों लिपिकों को निलंबित करने की मांग की है। नेताओं ने चेेताया कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। शिशिर त्रिपाठी, राजकुमार मौर्या, संजय सिंह, संजय पटेल, राजेंद्र मौर्या, रमेश गौतम, रिजवान खां, दिनेश, कमला, समीर खां, सुरेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें