फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर ट्यूब के सहारे पार कर रहे नदी 17-25-05

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। सपा शासन में विजुल नदी पर स्वीकृत पुल शिलान्यास के बाद भी नहीं बन सका। बारिश में तेज हुए पानी के बहाव के बीच लोग ट्यूब के सहारे नदी पार कर रहे हैं। उसी पर सामान से लगायत बाइक भी लादकर पार कराया जा रहा। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

रेणुकापार में कनहरा गांव तक करीब 50 हजार की आबादी है। इस ओर अरंगी, परसोई, डुबतिया, मगरदहा, गाड़ापाथर, कनहरा, नवाटोला, पाड़ी, मझौली सहित तमाम ऐसे गांव हैं जहां के लोगों को ओबरा बाजार से गांव तक जाने के लिए विजुल नदी पार करना पड़ता है। पिछले सपा सरकार में विजुल नदी पर कनहरा से नदहरी घाट तक पुल का निर्माण स्वीकृत हुआ था। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने पुल निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया था लेकिन सरकार जाने के बाद ग्रामीणों के भविष्य से जुड़ा यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। नतीजा है कि ग्रामीणों को अब भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बारिश में दिनों में लोगों को ज्यादा परेशानी इसलिए झेलनी पड़ती है कि नदी का बहाव तेज हो जाता है। क्षेत्र के छोटेलाल, मुन्ना, सुनील जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, नर्वदा, शेख मोहम्मद, पप्पू यादव, बबलू कहते हैं कि पिछले कई वर्षों से विजुल नदी पर पुल के निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन मांग पूरी नहीं हो सकी है। पुल बनने से रेणुकापार के गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। लोगों ने मुख्यमंत्री से पुल निर्माण जल्द करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें