फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 लाभार्थियों में 10 करोड़ 14 लाख का लोन स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित होटल में बुधवार को मेगा लोन कैंप में 240 लाभार्थियों में 10 करोड़ 14 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया गया।
डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठाते हुए लोग आत्म निर्भर बनें, तथा बैंकों से कर्ज प्राप्त करने वाले नागरिक बैंकों का पैसा भी समय से वापस करें, ताकि बैंक अन्य पात्रों को भी सुगमता से रोजगार आदि के लिए लोन मुहैया कराता रहे। उन्होंने किसान राम केवल सिंह को लोन का ट्रैक्टर सौंपा। प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, इलाहाबाद बैंक के मंडलीय प्रमुख आरएल शर्मा, डीडीएम नाबार्ड पंकज कुमार, लीड बैंक प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ, राबर्ट्सगंज शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार, सीनियर मैनेजर वीपी श्रीवास्तव आदि ने बैंकिंग सेवाओं के बारे में बताया। लीड बैंक प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मेगा लोन कैम्प में 240 पात्रों में 10 करोड़ 14 लाख के स्वीकृति-पत्र वितरित किए गए। इलाहाबाद बैंक के अलावा इलाहाबाद संयुक्त ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आईओबी, सिंडीकेंट बैंक, कार्पोरेशन बैंक, पंजाब और सिंध बैंक, एसबीआई आदि बैंकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें