फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलवे स्टेशन का काम 20 फीसदी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अमृत भारत योजना में चयनित सोनभद्र रेलवे स्टेशन के भवन का निर्माण तय समय सीमा में होता नहीं दिख रहा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कार्यदायी संस्था को स्टेशन भवन का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा करना था, मगर अभी तक महज 80 फीसदी ही काम हुआ है। तय समय में निर्माण कार्य पूरा होना मुश्किल है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पहले रॉबर्ट्सगंज के नाम से जाना जाता था। तीन साल पहले रेलवे मंत्रालय की तरफ से स्टेशन का नाम बदलकर सोनभद्र किया गया। इस रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत नए रेलवे स्टेशन भवन के निर्माण के साथ ही अन्य कार्य कराए जाने हैं। करीब सात करोड़ की लागत से चल रहे कार्य को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च बीतने को है, मगर निर्माण कार्य अभी 20 फीसदी से अधिक बाकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बाकी कार्य पूरा करने में दो-ढाई माह लग सकते हैं। नए भवन का निर्माण पूरा नहीं होने से अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसमें कोच इंडीकेटर लगाने के साथ ही अन्य कार्य शामिल हैं।

-
फुट ओवरब्रिज का काम भी सुस्त
सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर नए भवन निर्माण के साथ ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया है। मगर सुस्ती की वजह से फुट ओवरब्रिज का निर्माण अधर में लटका है। इससे एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने-आने में यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन:
अमृत भारत योजना में चयनित सोनभद्र रेलवे स्टेशन का काम मार्च तक पूरा होना था। करीब सात करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने 80 फीसदी काम पूरा कर लिया है। शेष काम शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। - अमित कुमार, जनसंपर्क अधिकारी-उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें