फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत 20 और संक्रमित, संख्या 4080 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में चौबीस घंटे के अंदर चोपन सीएचसी में तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4080 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 29 मरीज इलाज के बाद बृहस्पतिवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अबतक 3808 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले 213 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को कुल 1768 लोगों के सैंपल लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1773 लोगों की बृहस्पतिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 20 पाजिटिव और 1753 निगेटिव मिले। प्रभारी सीएमओ डा.सलिल कुमार के मुताबिक अब तक कुल 176251 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 174699 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4080 पाजिटिव और 170619 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1552 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 20 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 213 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 21 की मौत सोनभद्र और 39 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें