राजकीय बालिका इंटर कालेज राबट्र्सगंज में बुधवार को छात्राओं को ड्रेस वितरण किया गया। यूनिफार्म पाते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्या उषा सिंह ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की 196 छात्राओं को सर्वशिक्षा अभियान के तहत यूनिफार्म वितरण किया गया। इस मौके पर शिक्षिका भावना रानी, बंदना सिंह, सीमा, कविता तिवारी, निशा आदि मौजूद रही।