फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर भेदभाव के विकास कार्य कराने वालों को देंगे मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं में हर्ष व्याप्त है। उनका कहना है कि निष्पक्ष ढंग से कार्य करने वाले को वोट देंगे। चाहे वह किसी जाति, धर्म या पार्टी का हो। राबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासिनी परी का कहना है कि जिले का सांसद ऐसा होना चाहिए जो जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर दूर करने का प्रयास करें। ऐसे विचार वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करूंगी, ताकि वह जीत सकें। कम्हारडीह गांव निवासी वंदना और नीलम का कहना है कि हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने वाले उम्मीदवार को वोट देने के साथ ही दूसरे मतदाताओं को भी वोट देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राबर्ट्सगंज निवासी प्रेरणा गुप्ता, मधुपुर निवासी कल्पना और डिंपल का कहना है कि पहली बार मतदान करने का मौका मिलने से वह काफी खुश है। 19 मई को वे लोग सबसे पहला काम साफ छवि वाले उम्मीवार के पक्ष में मतदान करेंगी। कहा कि वे लोग दूसरे जागरूक कर रहे हैं। कहा कि पड़ोसियों के साथ परिचित युवतियों को भी वोट देने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें