फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज से संदिग्ध हाल में लापता युवती खुद सोमवार को कोतवाली पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर युवती के लेने उसके घरवाले पहुंच गए, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है और उसी के साथ रहेगी। पुलिस के मुताबिक फरवरी माह में राबर्ट्सगंज की रहने वाली युवती संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। इस मामले मेें लापता युवती के पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस का दबाव पड़ने पर सोमवार को युवती कोतवाली में पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसको किसी ने गायब नहीं किया था। वह स्वेच्छा से अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उधर, युवती के आने की खबर पाकर उसकी माता-पिता, रिश्तेदार कोतवाली में पहुंच कर उसको समझाने-बुझाने में जुट गए। लेकिन वह घर जाने से इंकार कर दी। उसका कहना था कि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है और उसी के साथ रहेगी। मंगलवार को जिला अस्पताल में महिला पुलिस ने युवती को मेडिकल मुआयना कराने के लिए ले गई। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में युवती को बयान के लिए पेश किया जाएगा। बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें