फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विभाग को बनवाने होंगे प्रतिदिन 960 शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत राज विभाग को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रतिदिन 960 शौचालयों का निर्माण कराना होगा। मंडलीय उपनिदेशक ने ब्लॉकवार समीक्षा के बाद अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया है। साथ ही ब्लॉकवार प्रतिदिन शौचालयों के निर्माण की संख्या भी निर्धारित की है। उधर सीडीओ ने पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। चेताया है कि यदि शौचालय निर्माण की प्रगति ठीक नहीं रही तो कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में छूटे हुए लाभार्थियों के कुल 65442 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। यह निर्माण अप्रैल माह में हर हाल में पूरा किया जाना है। दो दिन पूर्व मंडलीय उपनिदेशक विंध्याचल मंडल पंचायत राज विभाग ने ब्लॉक वार शौचालयों के प्रगति की समीक्षा किया था। इसमें पाया कि निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन शौचालयों के निर्माण की संख्या निर्धारित कर दिया। डीपीआरओ आरके भारती ने इसको लेकर सभी एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि नगवां ब्लॉक को 70, चतरा 120, राबर्ट्सगंज को 200, घोरावल को 200, चोपन को डेढ़ सौ, दुद्धी को साठ, म्योरपुर को 120 और ब्लॉक को प्रतिदिन 40 शौचालयों का निर्माण कराना होगा। इस तरह प्रतिदिन आठों ब्लॉक में 960 शौचालयों का निर्माण कराना होगा। डीपीआरओ ने निर्देश दिया है कि शौचालयों का निर्माण कार्य जियो टैगिंग के बाद ही पूर्ण माना जाएगा। जियो टैगिंग में अंकित शौचालयों का परीक्षण करने पर सभी शौचालय गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार रंगाई पुताई सहित पूर्ण होने चाहिए एवं शौचालय पर लाभार्थी का नाम आईडी आदि होना चाहिए। ताकि शौचालयों को रिजेक्ट न किया जा सके। रिजेक्ट शौचालयों को प्रतिदिन की समीक्षा में नहीं शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि प्रथम सप्ताह में जिस ब्लॉक का लक्ष्य पूर्ण नहीं होगा उसको कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी। दूसरे सप्ताह में लक्ष्य पूर्ण न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि, तीसरे सप्ताह में विभागीय कार्रवाई कार्रवाई के लिए निदेशक पंचायती राज लखनऊ को आरोप पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। यदि इसका कड़ाई से पालन नहीं हुआ और शिथिलता बरती गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने शौचालयों के निर्माण के पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिया है। उन्होंने डीपीआरओ को चोपन ब्लॉक के कोटा और म्योरपुर के कुलडोमरी, एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह को बिल्ली मारकुंडी, एडीओ पंचायत आशुतोष कुमार श्रीवास्तव को बभनी, जिला कंसल्टेंट अनिल कुमार केशरी को जुगैल गांव की जिम्मेदारी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें