फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के घरों से धार्मिक झंडे हटाने का हुआ विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय नगर में शुक्रवार की दोपहर स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे लोगों की मकानों की छत पर लगा झंडा उतरवाने लगा। इससे हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क गए और इसका विरोध करने लगे। इसकी सूचना जब नगर में फैली तो तमाम लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गए और प्रशासन से झंडा उतारने का कारण जानना चाहा। यहां मौजूद सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर झंडा उतारने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व पूर्वांचल श्रीराम सेना के सदस्यों ने कहा कि यह धार्मिक झंडा है न कि राजनीतिक झंडा, इसलिये प्रशासन कार्रवाई गलत है। पुलिस चौकी पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि यह झंडा महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों के व्यक्तिगत घरों पर लगाया गया है न कि किसी सार्वजनिक स्थान पर इसलिए प्रशासन की झंडा हटाने की कार्रवाई पूरी तरह गलत है। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री सज्जन अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिनों बाद रामनवमी आने वाली है। रामनवमी के समय भी नगर में बड़ा जुलूस निकाला जाता है। तब तक यह झंडा लगा रहता है। यह काफी पुरानी परंपरा है। इसलिए झंडे को नहीं हटाना चाहिए। लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने झंडा उतारने की कार्रवाई रोक दी। इस दौरान बजरंग दल के संयोजक राजेश सिंह, बबलू पांडेय, प्रवीण पांडेय, शरद नतानी, आलोक सिंह, संदीप शुक्ला, दिलीप पांडेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें