फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल में वैष्णवी ग्रुप प्रथम व भाषण में प्रगति यादव अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार दोपहर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशानुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लेकर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, विशिष्ट अतिथि बार संघ अध्यक्ष कुलभुषण पांडेय, दिनेश अग्रहरि, रामपाल जौहरी, प्रधानाचार्या सुंदरी देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभांरभ किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शन व भाषण प्रतियोगिता हुई। सोनांचल इंटर कालेज दुद्धी, ज्ञानदीप इंटर कालेज बीड़र, शिवम इंटर कालेज महुली, राजकीय बालिका इंटर कालेज दुद्धी, जेपी इंटर कालेज जोरुखाड़ के छात्र-छात्राओं ने जल की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए सेव रेन वाटर, वाटर प्लांट जैसे मुद्दे को लेकर रैन वाटर हार्वेस्टिंग वारकिंग मॉडल, वेस्ट वाटर कंवर्जन का प्रयोगात्मक मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। अतिथियों ने जल संरक्षण के बनाये गए माडल को देखकर सराहा। बेस्ट मॉडल बनाने वाले ग्रुप को सम्मानित भी किया। सभी विद्यालयों के छात्रों ने जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारियां भी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के विषय पर आधारित मॉडल प्रदर्शन में वैष्णवी सोनी व ग्रुप को प्रथम, जिया व ग्रुप को दूसरा व वैष्णवी मिश्रा व ग्रुप को तीसरा स्थान, वहीं भाषण प्रतियोगिता में सोनांचल इंटर कालेज की प्रगति यादव को प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज दुद्धी की दिव्या को दूसरा व सोनम को तीसरा स्थान मिला। सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों से प्रमाण पत्र व शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन आलोक अग्रहरि ने किया। इस दौरान जिला समन्यवयक संतोष कुमार सिंह, दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, दिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, अरुणोदय जौहरी, रामपाल जौहरी, डॉ. राकेश, डॉ. हरिओम वर्मा, अवनीश विश्वास, संतोष सिंह, जितेंद्र तिवारी, रेनू मिश्रा, मीनाक्षी रंजन, सुमन अग्रहरि, पुष्पा देवी, सविता, महालक्ष्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें