सोनभद्र। काश्मीर के पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले का विरोध जारी है। बृहस्पतिवार को घोरावल में तहसील तिराहे पर वीरमती विद्या महाविद्यालय केवली मयदेवली के छात्रों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। छात्र नेता कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पाकिस्तान का पुतला लेकर जुलूस निकाला। तहसील तिराहे पर पहुंचकर पुतले को फूंका।
इस मौके पर संदीप पांडे, राजन सिंह, डॉ. ओमशंकर तिवारी, प्रदीप कुमार, नीरज तिवारी, दीपक कुमार, प्रमोद यादव, सीताराम पाल, शंभू, गोलू पंडित, महेंद्र यादव, रिंकू पांडे मौजूद रहे। उधर, चोपन में रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे यूूनियन के शाखा कार्यालय पर शोक सभा की। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। फिर कैंडिल जलाकर पाकिस्तान एवं आतंकी संगठन का विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। यहां ईसीआरकेयू की शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, वीके द्विवेदी, पतविंदर सिंह, अभय कुमार, उमेश, संजय कुमार, विनोद कुमार, आरके सिंह शाहिद मौजूद रहे। दुद्धी: रजखड़ ग़ांव के ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां ग्राम प्रधान विद्यावती, विंध्याचल प्रसाद, राजकरन सिंह, हरमणि, राममनोहर, तपेसर, राम परीक्षा सिंह, सोबरन आदि मौजूद रहे।