फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत में स्थित काशी ऑयल एजेंसी पर रुपये मांगने पर कर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल में घायल पप्पू उर्फ सत्यनारायण का मेडिकल मुआयना हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की अर्धरात्रि के बाद काशी ऑयल एजेंसी पर सफेद रंग की कार पहुंची। वाहन में सवार दो युवकों ने पंप पर तैनात कर्मी से कार में ईंधन भरने के लिए कहा। कर्मी पप्पू उर्फ सत्यनारायण ने रुपये मिलने के बाद ईंधन भरने की बात कहीं तो युवकों ने उसे पीट दिया। आरोपी कर्मी को धमकी देते हुए कार से फरार हो गए। रात में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बुधवार को सुकृत पुलिस ने पंप पर जाकर सीसीटीवी फुटेज कैमरे को खंगालते हुए घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि घायल कर्मी की तहरीर पर सुकृत निवासी बल्ली यादव और मुन्ना यादव के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें