फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंद छात्र नेता की जेलर से कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। जिला कारागार गुर्मा में बंद छात्र नेता अमरेश यादव का रविवार को जेलर से कुछ सामान अंदर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। अमरेश से मिलने गए मुलाकातियों के वहां से निकलने पर यह मामला बाहर आया तो छात्र नेता के समर्थकों में असंतोष हो गया। सोमवार को गुर्मा के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए समर्थन इकट्ठा होने लगे। इसी बीच सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने की सूचना पर वहां से समर्थक फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने दो समर्थकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ओबरा डिग्री कॉलेज का छात्रनेता अमरेश यादव मारपीट के मामले में गुर्मा स्थित जिला जेल में बंद है। रविवार को कुछ लोग उससे मिलने के लिए जिला जेल गए थे। वे अपने साथ छात्र नेता को देने के लिए खाने-पीने का समान ले गये थे। चर्चा है कि कुछ खाने-पीने का सामान जेल मैनुअल के तहत नहीं था, जिसे गेट पर ही तलाशी के दौरान बंदी रक्षकों ने रोक दिया था और जेल के अंदर जाने नहीं दिया। इसकी शिकायत मुलाकातियों ने छात्र नेता से की। चर्चाओं की मानें तो छात्र नेता इसे लेकर जेलर से वार्ता शुरू की, जो बाद में कहासुनी में बदल गई। छात्र नेता ने जेलर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। मुलाकातियों के बाहर आने पर जब दुर्व्यवहार का मामला सामने आया तो नेता के समर्थक सोमवार को रामलीला मैदान गुर्मा में इकट्ठा होने लगे। इसकी सूचना पाकर चोपन, ओबरा, जुगैल थानों के अलावा कई चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख छात्र नेता के समर्थक वहां से हट-बढ़ गए। इस दौरान पुलिस ने रविंद्र कुमार चेरो पुत्र हरीकेश चेरो व बलदेव यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी खैरटिया थाना ओबरा को पकड़ लिया। चोपन थाना पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें