फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने महुली को दो गोल से हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना के महुली खेल मैदान पर श्री राजा बरियार शाह मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में चल रहे 56वां अंतरराज्यीय फुटबाल टूर्नामेंट रविवार को सकुशल समापन हो गया। समापन के दिन फाइनल मैच आरबीएस क्लब महुली तथा बाबतपुर स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी के बीच खेला गया। 70 मिनट के खेल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। बनारस की टीम ने महुली के टीम की तरफ प्रथम हाफ से पूर्व एक गोल व दूसरे हाफ के बीच एक गोल कुल दो गोल कर महुली को हरा दिया। वाराणसी ने फाइनल मैच जीत दर्ज कर शिल्ड पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। मन, मस्तिष्क, बुद्धि से विकार दूर होता है तथा खेल से आपसी सद्भावना बनी रहती है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, ताकि एक दूसरे में भाईचारा बना रहे। इस दौरान रेंजर विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, क्रय विक्रय के पूर्व चेयरमैन जुबेर आलम, पूर्व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव, कलामुद्दीन, बुंदेल चौबे, दिलीप, आदित्य, वीरेंद्र, मुकेश, संजीव जौहरी, मकसूद आलम, भूलूराम, कामत प्रसाद, नंद किशोर, कमेटी के अध्यक्ष रमीज आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें