फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दें ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय टीटीआई के सभागार में गुरुवार को मुख्य नियोक्ता उत्पादन निगम व ठेकेदारों की बैठक हुई। इसमें श्रमिकों को मजदूरी के संबंध में निर्देश दिए गए। उपश्रमायुक्त पिपरी सरजूराम ने ठेकेदारों को न्यूनतम मजदूरी देने की सख्त हिदायत दी। ठेकेदारों ने अवगत कराया कि उनके बीजकों का भुगतान ढाई वर्ष से नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में श्रमिकों के भुगतान करने में दिक्कतें आ रही है। उपश्रमायुक्त ने कहा कि यदि ठेकदारों के लंबित भुगतान के कारण श्रमिकों के भुगतान में देरी होती है तो उसका जिम्मेदार पूरी तरह से प्रिंसपल इंप्लायर उत्पादन निगम है। ऐसी स्थिति श्रमिकों का भुगतान उत्पादन निगम को करना होगा। थर्मल कांट्रैक्टर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष डा. उदय नरायण सिंह ने भी संबोधित किया। इसी दौरान ओबरा सी का निर्माण कर रही कोरिया की दूसान कंपनी को श्रमिक नियमों का पालन करने का आदेश उपश्रमायुक्त ने दिया। इस मौके पर टीटीआई के निदेशक वीके गौतम, उप महाप्रबंधक एमएल पांडेय, मुख्य महाप्रबंधक के वैयक्तिक सहायक इं.अशोक कुमार, वीके मालवीय, थर्मल कांटैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनदयाल, केके तिवारी, सीपी राय, आदित्य विश्वकर्मा, विमल चौकसे, आलोक राय, चार्ली वर्गिस, ढुनमुन सिंह, दूसान के दिलीप ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें