फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में बेरोजगारी चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ग्राम पंचायत गरबंधा में बृहस्पतिवार को आम सभा हुई। अतिथि विधायक दुद्धी हरिराम चेरो ने कहा कि यहां के मूल निवासियों ने देश एवं प्रदेश के विकास के लिए अपने जीविका के साधन इस उम्मीद में दे दी कि उनको व उनके परिवार को रोजगार मिलेगा परंतु आज वे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। विकास की बात तो दूर आवागमन के लिए रास्ते जैसे मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। गांव मे बेरोजगारों की लंबी लाइन है। इतने उद्योग धंधे होते हुए भी यहां के युवा बेरोजगार हैं। कहा कि कंपनी से जिन लोगो को निकाल दिया गया उन्हें तत्काल कार्य पर रखा जाए तथा बंद रास्ते को खोला जाए। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव ने ओबी कंपनियों में बेरोजगारो को रोजगार नहीं देने पर महा आंदोलन का ऐलान किया। सभा का संचालन के सी शर्मा ने किया। अध्यक्षता प्रधान इंदुमती देवी ने की। इस दौरान डिबुलगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर संजय यादव, विश्राम वैसवार, मुकेश शर्मा, रामविशाले दुबे, अवधराज सिंह, शिव कुमार, शेषनाथ शर्मा, सुरेन्द्र पाल, मुन्ना मलिक, दुवराज देवी, शर्मिला श्रीवास्तव, दयाशंकर, गंगा वैसवार, रामसकल, जेपी सिंहए शांति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें