फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं हुनर सीखकर करें विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। ग्राम पंचायत धूमा में शुक्रवार को हिंडालको जन सेवा के सौजन्य से महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन हुआ। यहां हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के सीएसआर हेड अभिजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर गांव का विकास करने के लिए हिंडालको जनसेवा ट्रस्ट सदैव तत्पर है। जब हर घर की महिलाएं अपने हाथ में कुछ हुनर सीख कर कुछ पैसा अर्जित करने लगेंगी तो घर, समाज, गांव, जिला तथा देश का विकास होगा। जिले में हिंडाल्को कल कारखाने संचालित कर रही है। इससे क्षेत्र के हजारों हजार लोग कार्य करके अपना भरण पोषण कर रहे हैं। इस मौके पर हिंडालको के अभिजीत सिंह, योगेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, दिनेश यादव, रामप्रसाद यादव, रामसेवक पनिका, विजय शंकर यादव, अभिनाथ यादव, सोमारू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें