शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल की स्वयंसेवी संस्था सुहासिनी संघ द्वारा बाल भवन में बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छोटे बच्चों की चित्रकारी को खूब सराहना मिली। स्वच्छ भारत अभियान व प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित चित्रकारी की सभी ने तारीफ किया।
छात्रों के बौद्धिक व समाजिक विकास के लिए महिलाओं की संस्था सुहासिनी संघ समय-समय पर कई रोचक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। इसी क्रम में बुधवार को बाल भवन द्वारा बच्चों के लिए चित्राकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रेखा तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए बच्चों को प्राकृतिक सौन्दर्य, स्वच्छ भारत अभियान जैसे विषय दिए गए थे। जिन पर बच्चों ने बहुत ही रोचक चित्रकारी का प्रदर्शन किया । सभी प्रतिभागियों की चित्रकारी का मूल्यांकन करने के पश्चात विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।