फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला लोढ़ी का आंगनबाड़ी केंद्र, अन्य केंद्रों पर मिले कम बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. नीता साहू ने सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें लोढ़ी आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। फिर उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुअरा का निरीक्षण किया। यहां 246 नामांकित बच्चों की तुलना में 95 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बहुअरा में 133 नामांकित में 66 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय तेंदू के निरीक्षण के दौरान 61 नामांकित बच्चों की जगह 30 बच्चे मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी के निरीक्षण में 152 बच्चों में 50 बच्चे मौजूद मिले। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र लोढ़ी बंद पाया और आंगनबाड़ी केंद्र बहुअरा के निरीक्षण के दौरान 68 नामांकित बच्चों में से मात्र 12 बच्चे मौजूद मिले। साहू ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति अत्यंत खराब पाये जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिये। आंगनबाडी केंद्र लोढ़ी बंद मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये।
इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने परिषदीय स्कूलों में मेन्यू के मुताबिक भोजन मुहैया कराने और परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहाकि जन स्वास्थ्य सेवाएं गरीब, पात्र व्यक्तियों तक सुगमता के साथ पहुंचायी जाय। डीएम अमित कुमार सिंह ने जिले में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डीडीओ आरबी त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें