बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के कर्मचारी विकास केंद्र की ओर से सोमवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग कर्मचारियों के आत्म विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन गौतम बुद्ध सम्मेलन कक्ष में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एके मुखर्जी ने कहा कि कोई भी दिव्यांग किसी सामान्य व्यक्ति से किसी मायने में कम नहीं है। हमारे दिव्यांग कर्मचारी विशेष जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम है। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ परिश्रम करने से हर मंजिल को हासिल कर सकते हैं। विशेष अतिथि अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन केएस मूर्ति ने कहा कि यह कार्यशाला हर वर्ष तीन दिसंबर को आयोजित की जाती है। इम्पैक्ट फाउंडेशन हैदराबाद के प्रोफेसर आरजी महेश्वर ने सेल्फ डेवलपमेंट का मंत्र दिए। वरिष्ठ प्रबंधक रनदीप सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक ईडीसी रविंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक ईडीसी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने किया।