फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में गड़बड़ी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सदर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि धान खरीद करने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसके बाद सदर एसडीएम शादाब असलम को समस्याओं को दूर करने के लिए मांगपत्र सौंपा। जिला मीडिया प्रभारी महफूज आलम ने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए है। भाजपा के करनी और कथनी में अंतर है। जिले में धान क्रय करने के लिए खोले गए केंद्रों पर किसानों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल, रोशनी, बैठने के लिए दरी तक का इंतजाम नहीं है। अधिकांश केंद्रों पर रात में खुले आसमान के नीचे किसान रहने को मजबूर है। आनंद चौबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी और राहुल सेठ ने कहा कि हाट शाखाओं पर किसानों से प्रति कुंतल 20 रुपये लिया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर नियमानुसार किसानों का धान क्रय करने की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। पवन मौर्य, रमेश यादव, शाहिद खांन, शीतल सोनी, चंद्रबली सिंह, ओम प्रकाश सिंह, हरिशंकर विश्वकर्मा, संतोष मौर्य, लाल बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें