फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान आज, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। मतदान रविवार दो दिसंबर को होगा। उधर स्थानीय प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामसेवक यादव ने बताया कि इस बार 1824 छात्र-छात्राएं वोटर हैं। इसमें 1195 छात्राएं व 629 छात्र अपने मतों का प्रयोग करेंगे। चुनाव में विभिन्न पदों पर 18 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. आरजू सिंह ने बताया कि कॉलेज में दो दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों को पूरा कर लिया गया हैं। मतदान के लिए छह बूथ बनाये गए हैं। भूतल कक्ष संख्या 11 बूथ संख्या एक में बीए प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राएं, कक्ष संख्या 14 बूथ संख्या दो में बीए द्वितीय वर्ष के सभी छात्र छात्राएं, कक्ष संख्या 18 बूथ संख्या तीन में बीए तृतीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राएं, कक्ष संख्या 20 बूथ संख्या चार में बीकॉम प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के सभी छात्र छात्राएं तथा प्रथम तल कक्ष संख्या 44 बूथ संख्या पांच में बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष, कक्ष संख्या 49 बूथ संख्या छह में एमए सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राएं मतदान करेंगे। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक होगा। शाम चार बजे से मतों की गणना होगी। इसके बाद परिणाम की घोषणा की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें