फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षता भाषण में प्रत्याशियों ने किये कई वादे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)।। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों का दक्षता भाषण हुआ। यहां प्रत्याशियों ने कॉलेज में तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराने का वादा छात्र-छात्राओं से किया। प्रत्याशियों ने कहा कि कॉलेज में पुस्तकालय, शिक्षकों की कमी, शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा। कक्षाओं में वृद्घि कराने का भी प्रयास होगा। दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। प्रत्याशियों के दक्षता भाषण में दो प्रत्याशी उपस्थित नहीं हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने दो दिसंबर को होने वाले चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव ने किया। उन्होंने मतदान से लेकर विजयी प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण तक बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी। सीओ अभिषेक कुमार सिंह और कोतवाल विनोद यादव ने भी प्रत्याशियों को संबोधित किया। संचालन सहायक चुनाव अधिकारी आरजू सिंह ने किया। यहां डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम, अजय कुमार, डॉ. विवेकानंद, डॉ. राकेश कन्नौजिया, डॉ. प्रभात कुमार पांडेय, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. विभा पांडेय, जगजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें