फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछा सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज(सोनभद्र)।। घोरावल ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा के मुख्य सलाहकार निश्चित वर्मा ने बुधवार को किया। वर्मा सुबह करीब नौ बजे सबसे पहले इंग्लिश मीडियम ओड़हथा प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। विद्यालय में 170 नामांकित बच्चों में से 151 बच्चे उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों से इंग्लिश और गणित के कुछ सवाल भी पूछे। बच्चेेें ने कुछ का सही तो कुछ सवालों का गलत उत्तर भी दिया। इसके बाद वर्मा ने रघुनाथपुर, डोहरी प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालयों में बच्चों के अंदर और तेजी से शिक्षा स्तर को कैसे बढ़ाया जाय, इसको लेकर जरूरी टिप्स भी अध्यापकों को दिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र रॉय, नागेंद्र मौर्या, अमृता सिंह, इंदू प्रकाश सिंह, अमित श्रीवास्तव, नुसरत, अभिषेक केजरीवाल, रेणुका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें