फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, दो को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा बुधवार को हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रामसेवक यादव ने बताया कि कॉलेज में 2018-19 का चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, पुस्तकालय मंत्री, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर चुनाव होगा। 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएंगी। 24 नवंबर को प्रात: 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 25 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच 10 बजे से चार बजे तक होगी। इसी दिन वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी। सहायक चुनाव अधिकारी डा. आरजू सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। फिर शेष उमीदवारों के नामों का प्रकाशन किया जाएगा। दो दिसंबर को प्रात नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद परिणामों को घोषणा की जाएगी। इसके पश्चात पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें