फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में दो लाख 30 हजार की ह्ई राजस्व वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए शनिवार को भी जल विद्युत संयंत्र खंड ओबरा के सहायक अभियंता (राजस्व) इं. अदालत वर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चूड़ीगली, सिनेमा रोड, जैन मंदिर, गीता मंदिर तथा पॉवर कनेक्शन के बकायेदारों को बकाया बिल एक सप्ताह के अंदर जमा करवाने की चेतावनी दी। इस दौरान बड़े बकायेदारों तथा कटिया कनेक्शन का विद्युत विच्छेदन भी किया। अभियान के दौरान बड़े उपभोक्ताओं को बताया गया कि प्रदेश सरकार ने बकाये विद्युत बिल पर सरचार्ज माफी के लिए अभी तक एक मुश्त समाधान योजना लागू नहीं कराया है और आगे उम्मीद भी कम है। इसलिए वे अपना बकाया विद्युत बिल जमा कर दें। वर्मा ने बताया कि विद्युत बिल बकायेदारों से अभियान के दौरान बकाया बिल के एवज में बुधवार को दो लाख 30 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। कुछ अन्य बकायेदारों को एक सप्ताह के अंदर बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी गयी है। वर्मा के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा बकाया न जमा करने वाले लोगों का विद्युत विच्छेदन किया जायेगा। अभियान के दौरान टीम में सहायक अभियंता इं. सत्येंद्र सिंह, इं. रोहित गुप्ता, इं. रमाकांत यादव, इं. नंदलाल, जेई आलोक कुमार सिंह, अजीत कुमार साहू, विजय सिंह, अनीश कुमार पांडेय, लाल जी, रमेश, हीरा, रवि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें