चोपन (सोनभद्र)। नगर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक की टक्कर से राजपति (35) की मौत हो गई। वह प्रीतनगर स्थित एक कंपनी में काम करता था। शाम को वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।