फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अफसर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। तापीय परियोजना के बीटीपीएस केबल गैलरी आग से हुए नुकसान के बाद अभी तक परियोजना का विद्युत उत्पादन शून्य है। इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में त्योहार के समय बिजली आपूर्ति को झटका लगा है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के निदेशक स्तर के अधिकारी रामचरन ने ओबरा तापीय परियोजना का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को दी जाएगी। उधर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बीटीपीएस की नौ और दस नंबर इकाइयों को चलाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। बता दें कि परियोजना से बिजली उत्पादन नहीं होने से प्रतिदिन कई करोड़ का नुकसान राज्य सरकार को हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें