म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के मामले में एक युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवती के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुकदमे में एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। युवती जब रामलीला देखने गई थी उसी दौरान उससे कुछ लोगों ने छेड़खानी की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पन्नालाल पुत्र शिवनारायण निवासी पड़री कमरीडांड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसका चालान कर दिया गया।