फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। सबसे पहले डीएम के हाथों सोन शिक्षा रत्न से सम्मानित किए गए हिंदी विभागाध्यक्ष डा. रामजीत यादव का अभिनंदन किया गया। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुंदरी देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बैजंती मिश्रा और रविशंकर यादव को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आरजू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें